{"_id":"5d07da748ebc3e3f2631bc66","slug":"15607957512-roorkee-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी के बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुंशी के बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
मुंशी के बंद पड़े मकान को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। मकान में घुसकर नकदी, जेवर समेत लाखों का सामान ले उड़े। सोमवार की सुबह घर लौटने पर मुंशी को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिंकदरपुर निवासी प्रदीप कुमार भगवानपुर तहसील में अधिवक्ता के यहां मुंशी हैं। दो दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ सहारनपुर अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इधर, चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया। सोमवार को वह लौटे तो मकान का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे और सामान भी बिखरा था। उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। प्रदीप की मानें तो उनके मकान से हजारों रुपये और जेवर समेत लाखों का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा भी कर दिया जाएगा।