फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दहेज न मिलने पर 12 साल बाद पत्नी को छोड़ा

दहेज न मिलने पर 12 साल बाद पत्नी को छोड़ा

Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर 12 साल बाद पत्नी को छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक पत्र पर यह सारी बात लिखकर पति ने पत्नी को अपनी कार में बैठाकर मुजफ्फरनगर में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह दिल्ली अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी मायके वालों को दी। अब पीड़िता अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक की दिल्ली निवासी एक युवती से करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद पति व ससुराल वाले दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को परेशान करने लगे। साथ ही मायके से दहेज में कार लाने का दबाव बनाने लगे। विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस बीच पति व ससुराल वालों ने महिला से एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। साथ ही पति ने अपनी पत्नी के नाम एक पत्र भी लिखा। इसमें उसने लिखा था कि मैं तुमसे प्यार तो करता हूं, लेकिन दहेज में कार चाहिए। कार न मिलने तक मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रख सकता हूं। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर पति ने पति को कार से नीचे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता दिल्ली अपने मायके पहुंची और जानकारी दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता अपने मायके वालों के साथ रुड़की ससुराल पहुंची। जहां पति ससुराल में ताला लगा मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि वह कई दिन से घर पर ताला लगाकर गए हुए हैं। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed