फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। कई बार वह उसके घर मिलने के लिए आया। इस बीच युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवक के शादी के प्रस्ताव को उसने मान लिया। आरोप है कि युवक शादी करने का झांसा देकर उससे एक साल से दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात कहने पर वह बहानेबाजी करने लगा। महिला के लगातार शादी का दबाव बनाने पर युवक ने अब इनकार कर दिया। साथ ही बातचीत करनी भी बंद कर दी है। अब युवक उसका मोबाइल भी रिसीव नहीं करता है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed