{"_id":"5ce987abbdec220743639770","slug":"155880854119-roorkee-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिलाकर दस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशीली चाय पिलाकर दस हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। डाडा फरखपुर गांव निवासी एक युवक को एक बाइक सवार ने नशीली चाय पिलाकर लूटपाट कर दी। आरोपी युवक से नकदी और मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया। परिजनों ने युवक को बदहवास हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डाडा फरखपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने शनिवार को थाना भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व वह भगवानपुर कंपनी से लौटते समय मनोकामना मंदिर पर खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक युवक ने लिफ्ट देने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। वे जैसे ही वह भगवानपुर-सिकरोढा मार्ग पर ग्राम हाल्लुमजरा चौक पर पहुंचे तो युवक ने बाइक रोककर चाय की दुकान पर चाय पीने को कहा। इसपर दोनों दुकान पर चाय पीने लगे। आरोप है कि इस बीच युवक ने कर्मचारी को नशीली चाय पिला दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और युवक बाइक पर बैठाकर उसे लेकर चल दिया। कुछ दूर चलने पर वह बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी जेब में रखे एक हजार रुपये, मोबाइल और कागजात निकाल लिए। इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे एक खेत में फेंककर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे वहां पड़े देख परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बेहोशी की हालत में उसे रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
चाय पिलाकर लूट करने के मामले में केस दर्ज
भगवानपुर। एक व्यक्ति से नशीली चाय पिलाकर 10 हजार रुपये व मोबाइल आदि सामान लूटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी मेघराज से छह दिन पूर्व भगवानपुर के पास मनोकामना मंदिर से एक बाइक सवार युवक ने लिफ्ट दी थी। रास्ते में आरोपी ने युवक को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद अकबरपुर कालसो के पास आरोपी ग्रामीण से 10 हजार रुपये और मोबाइल सहित कुछ कीमती कागजात लूटकर फरार हो गया था। होश में आने के बाद पीड़ित के पुत्र ने थाना भगवानपुर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके पास से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। दावा किया कि मामले में जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।