फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   टप्पेबाजी के आरोपी को भेजा जेल

टप्पेबाजी के आरोपी को भेजा जेल

Fri, 24 May 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजी के आरोपी को भेजा जेल
मंगलौर। पुलिस ने टप्पेबाजी के आरोप में एक युवक का चालान कर दिया है। उसके पास से टप्पेबाजी के दौरान ग्रामीण को सम्मोहित कर छीने गए चौदह सौ रुपये और आधार कार्ड भी बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए टप्पेबाजी के आरोपी के खिलाफ तीन मुकदमे पहले ही दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अकबरपुर निवासी रमेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक में आया था। जैसे ही वह बैंक से निकलकर मित्तल मार्केट पहुंचा तो वहां दो टप्पेबाजों ने उसे बातों में उलझा लिया और सम्मोहित कर उसका थैला छीन लिया। होश में आने के बाद रमेश ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास लोग इकट्ठा हो गए और एक टप्पेबाजी के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम नाजिर निवासी मुजफ्फरनगर हाल निवासी नई बस्ती कलियर बताया। उसके पास से ग्रामीण से छीने गए 1400 रुपये और थैले में रखे उसका आधार कार्ड बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि कलियर निवासी एक अन्य व्यक्ति घटना में उसके साथ था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। कस्बा चौकी प्रभारी आमिर खान के अनुसार पकड़े गए आरोपी के खिलाफ झबरेड़ा, गंगनहर और कलियर में चोरी के एक-एक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि मौके से फरार हो गए टप्पेबाज की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर मुजफ्फरनगर पुलिस भी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के लिए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed