फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बुजुर्ग पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

बुजुर्ग पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रंजिशन एक बुजुर्ग पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी बेरहमी से पीटा। परिजनों ने लहूलुहान बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पाड़ली गुर्जर निवासी फूल सिंह की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। आरोप है कि सोमवार की शाम वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी फूल सिंह के साथ मारपीट की। इस बीच किसी ने फूल सिंह के सिर पर धारदार हथियार से वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पुलिस को दी। साथ ही मंगलवार की सुबह परिजन फूल सिंह को लेकर कोतवाली पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed