फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 22 हजार

साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 22 हजार

Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 22 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

साइबर ठगों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक महिला शिक्षक के खाते से हजारों रुपये साफ कर दिए। शिक्षक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर निवासी रेणू देवी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह स्कूल गई थीं। इस बीच करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और उनका खाता और एटीएम कार्ड आधार से लिंक नहीं है। इसलिए उनका खाता और एटीएम बंद कर दिया जाएगा। उनकी मानें तो कॉल करने वाले ने बताया कि वह अपना आधार नंबर, खाता नंबर, एटीएम की 16 डिजीट का नंबर और एटीएम का पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (पिन) बता दें। उनका खाता, एटीएम और आधार से लिंक कर दिया जाएगा। ठग की बातों में आकर शिक्षिका ने पूरी जानकारी दे दी। शिक्षिका ने बताया कि कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर 12 हजार और इसके बाद 10 हजार रुपये खाते से निकालने के मैसेज आए। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन बैंक पहुंचकर जानकारी ली। जहां पता चला कि उनके खाते से यह रकम निकाली गई है। इसके बाद शिक्षिका ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed