फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झगड़े के बाद एटीएम में लगाया ताला

झगड़े के बाद एटीएम में लगाया ताला

Sun, 11 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के बाद एटीएम में लगाया ताला
रुड़की। शहर में आधे से अधिक एटीएम खाली पड़े हैं। कई एटीएम में कैश न होने से लोग बैंक अधिकारियों से उलझ रहे हैं। पोस्ट आफिस रोड पर स्थित तीनों एटीएम में ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शनिवार को शहर के कई एटीएम का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश एटीएम खाली मिले। आजादनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएसएम तिराहा स्थित एसबीआई और येस बैंक। रामनगर चौक स्थित बंधन बैक, चंद्रशेखर चौक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम खाली दिखे। एटीएम खाली होने से लोग पैसों के लिए इधर उधर भटकते रहे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित कई एटीएम में कैश न होने से लोग बैंक अधिकारियों के साथ भी उलझते रहे। लोगों के विरोध को देखते हुए पोस्ट ऑफिस रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, अल्मोड़ा अर्बन को-ओपरेटिव बैंक के एटीएम में बैंक प्रबंधन ने ताले लगा दिए।
विज्ञापन

इनसेट
यहां मिल रहा था कैश
एटीएम से कैश निकालने के लिए जहां लोग भटकते रहे वहीं, दो-तीन एटीएम में पैसा मिलने से लोगों को राहत मिली। बीएसएम तिराहा के आगे कर्नाटक बैंक, सिविल लाइन स्थित बैंक, एसडीएम चौक पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से कैश मिलता रहा, लेकिन सैकड़ों एटीएम में महज तीन एटीएम से कैश मिलना पर्याप्त नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में खाली, लोग परेशान
लक्सर। एटीएम कई दिनों से खाली पड़े हैं। कैश न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में लोगों कैश के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहां गोवर्धनपुर स्थित रौड मोहल्ला, बालावाली तिराहा स्थित तीनों एटीएम, हरिद्वार रोड स्थित तीनों एटीएम सहित टायर फैक्ट्री के सामने वाला एटीएम खाली पड़ा हैै। कैश न होने से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को परेशानी हो रही है। एक फैक्ट्री में काम करने वाले राहुल कुमार ने बताया कि कैश न होने से रोजमर्रा के सामान खरीदने में परेशानी हो रही है।
मंगलौर में भी एटीएम खाली
मंगलौर। कैश न होने से 4 दिन से क्षेत्र के एटीएम खाली पड़े हैं। ऐसे में लोगों को कैश के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बैंक प्रबंधन की ओर से एटीएम में कैश न डालने की वजह से उन्हें पैसे के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों की स्कूल फीस और ट्यूशन फीस सहित रोजमर्रा के सामान खरीदने में दिक्कत हो रही है।

क्या कहते हैं बैंक अधिकारी
रिजर्व बैंक से मांग के अनुरूप पैसा नहीं आ रहा है। जिससे एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं डाला जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पर्याप्त मात्रा में कैश आने के बाद ही स्थिति सामान्य होगी।
एनबी कपूर, बैंक अधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed