{"_id":"5a414c714f1c1bf4688c3454","slug":"151514228849-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों के पास एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।
सोमवार को गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 27 अक्तूबर को रामपुर निवासी जावेद ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। जावेद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह तीनों एक बाइक से रोज शाम को भीड़ वाले इलाके में जाकर बात कर रहे लोगों का मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो जाते थे। इनको पकड़ने के लिए एसएसआई चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। रविवार शाम इब्राहिमपुर के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धावस्था में घूम रहे रायपुर, भगवानपुर निवासी शोयब और शाहपुर गांव निवासी शाहरुख को गिरफ्तार किया। इनके पास से जावेद से छीना मोबाइल भी बरामद किया गया है।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरोह के एक अन्य आरोपी रज्जोवाली भगवानपुर निवासी अर्पित की तलाश की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से मोबाइल छीना-झपटी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। यह लोग अपने साथियों की मदद से सस्ते दामों पर मोबाइल को बेच देते थे। एसपी देहात ने पुलिस टीम के एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, एसआई यशवंत खत्री, सिपाही आशुतोष सिंह, देवेंद्र ममगईं, कुम्पाल सिंह, अशोक कुमार और संदीप कुमार को बधाई दी। साथ ही टीम को ईनाम देने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है।