{"_id":"5a380c794f1c1b8d698c2762","slug":"151513622649-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला को कोर्ट में पेश किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला को कोर्ट में पेश किया गया
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को रामनगर की कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद हरिद्वार जेल भेज दिया गया।
डॉ. एनडी अरोड़ा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने 10 नवंबर को कुख्यात राठी की मां राजबाला को उसके गांव टीकरी (बागपत) से गिरफ्तार किया था। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने नारसन गांव के पास से एक पिस्टल बरामद की थी। इसके बाद राजबाला को हरिद्वार जेल में भेज दिया था। इसी के कुछ दिन बाद 20 नवंबर को कुख्यात देवपाल राणा की रामनगर कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर मेें गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर पुलिस ने मौके से दो शूटरों को धर दबोचा था। जबकि तीसरे आरोपी को देहरादून की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसी के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच राजबाला को रामनगर कोर्ट में पेश किया गया। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर तक राजबाला का न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है। ब्यूरो