{"_id":"5a380c754f1c1b3c3d8be94b","slug":"151513622645-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दूसरी शादी की तो कर लूंगी आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने दूसरी शादी की तो कर लूंगी आत्मदाह
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पति द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी पर मायके में रह रही एक विवाहिता ने उपजिलाधिकारी से शादी रुकवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह आत्मदाह कर लेगी।
निहंदपुर सुठारी निवासी विवाहिता शबाना खातून सोमवार को उप जिलाधिकारी लक्सर के कार्यालय में पहुंची और शिकायत की कि उसकी शादी गांव के वसीम अहमद से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद शबाना ने अपने पति वसीम अहमद और उसके परिजनों पर दहेज की मांग करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली और न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तभी से शबाना अपने मायके वालों के साथ निहंदपुर सुठारी में रह रही है। शबाना का आरोप है कि उसका पति एक जनवरी को दूसरी शादी करने जा रहा है। शबाना ने उप जिलाधिकारी से मांग की कि वह पति को दूसरी शादी के लिए रोके। साथ ही चेतावनी दी यदि उसके पति की दूसरी शादी पर रोक नहीं लगाई तो वह आत्मदाह कर लेगी। ब्यूरो