{"_id":"598370fe4f1c1b98628b46f3","slug":"151501786366-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन ब्याह बनी मां, गांव के युवक पर दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिन ब्याह बनी मां, गांव के युवक पर दुराचार का आरोप
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भगवानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बिन विवाह मां बन गई। गांव में हुई पंचायत में आरोपी युवक के परिजनों ने पहले पीड़िता को शादी करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन बच्चा होने के बाद शादी करवाने से इनकार कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बृहस्पतिवार को एक गांव की युवती ने भगवानपुर थाने पहुंचकर अपने ही गांव के आलिम पर आरोप लगाया कि दस माह पहले मेरे घरवाले डॉक्टर के यहां गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर आलिम घर में घुसा और उसके साथ बलात्कार कर दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बलात्कार के तीन माह बाद पेट में दर्द हुआ तो मां मुझे एक डॉक्टर के पास ले गई तो डॉक्टर ने मुझे गर्भवती बताया। उसके बाद मैंने मां को तीन माह पहले हुई घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई। उसमें आलिम के घर वालों ने बच्चा पैदा होने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया। 18 जून 2017 को मैंने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद से मेरे घरवाले आलिम के घरवालों से शादी के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह शादी से इनकार कर रहे हैं। पीड़िता ने आरोपी युवक और इसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।