{"_id":"5c685664bdec22737e6b0755","slug":"141550341732-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाहा को धमकाने पर महिला समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाहा को धमकाने पर महिला समेत तीन पर केस
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कोर्ट में गवाही देने गई युवती को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। युवती 2017 में दर्ज हुए एससी-एसटी के मुकदमे में गवाह है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पाड़ली गुर्जर निवासी प्रियंका ने वर्ष 2017 में गांव निवासी अफरीदी पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उसके ताऊ की बेटी गवाह बनी थी। तभी से यह केस रामनगर कोर्ट में चला आ रहा है। मामले में शुक्रवार को कोर्ट में गवाही थी। प्रियंका और उसके ताऊ की बेटी कोर्ट में गवाही देने गए थे। आरोप है कि रास्ते में एक महिला समेत तीन लोगों ने दोनों को रोक लिया और गवाही देने पर तीनों ने प्रियंका व उसकी बहन को धमकी दी। साथ ही गवाही देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। आरोप है कि तीनों ने केस वापस लेने की भी धमकी दी। प्रियंका और उसकी बहन ने कोतवाली पहुंचकर तीनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पाड़ली गुर्जर निवासी फुरकान, मतलूब, हुसनजहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।