{"_id":"5bcf76e0bdec2269685b0115","slug":"141540323040-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में छापा, महिला व युवक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में छापा, महिला व युवक पकड़े
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
कलियर गेस्ट हाउसों में मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने सयुंक्त छापा मारा। इस दौरान एक गेस्ट हाउस से एक दरगाह कर्मचारी, एक महिला और मैनेजर को पकड़ा है। पकड़े गए युवक, गेस्ट हाउस मैनेजर, गेस्ट हाउस मालिक और महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलवार की देर शाम मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली थी कि कलियर के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी कमल मोहन भंडारी और कलियर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से इंडियन आरामघर गेस्ट हाउस में छापा मारा। गेस्ट हाउस में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने महिला, युवक समेत मैनेजर को हिरासत में लिया और थाने ले आई। यहां पूछताछ में युवक ने अपने आपको दरगाह कर्मचारी बताया। सेल प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह कर्मचारी गुलबहार निवासी कुतुबशेर जिला सहारनपुर हाल निवासी कलियर, गेस्ट हाउस के मैनेजर तुफैल निवासी देवबंद हाल निवासी कलियर, गेस्ट हाउस मालिक डब्बू निवासी कलियर व महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक दरगाह में लंगरखाने में कर्मचारी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस का रजिस्टर कब्जे में लेकर उसे सीज करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। गेस्ट हाउस मालिक डब्बू फरार है। इस दौरान टीम में एसआई दीपा मल्ल, एसआई तसलीम आरिफ, हेड कांस्टेबल नंद किशोर, विपेंद्र रावत, महिला सिपाही आराधना, मनीषा, सोफिया अंसारी शामिल रहे।