फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कुख्यात चीनू पंडित समेत चार बदमाशों की पेशी

कुख्यात चीनू पंडित समेत चार बदमाशों की पेशी

Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात चीनू पंडित समेत चार बदमाशों की पेशी

विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो
रुड़की। गैंगस्टर देवपाल राणा की हत्या के मामले में कुख्यात चीनू पंडित समेत चार बदमाशों की पेशी हुई। इस मौके पर कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पिछले साल 20 नवंबर को रुड़की कोर्ट में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर देवपाल राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस को बताया था कि ननौता सहारनपुर की ब्लॉक प्रमुख के पति ऋषिपाल राणा ने हत्या की सुपारी दी थी। दोनों के बीच चुनावी रंजिश चल रही थी। साथ ही बताया था कि देवपाल फिर से ब्लॉक की राजनीति में सक्रिय हो रहा था। ऋषिपाल उसे रास्ते से हटाना चाहता था। पुलिस ने इस मामले में शूटर मोहित, अजय शर्मा समेत ऋषिपाल राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में ऋषिपाल राणा जमानत पर है, जबकि मोहित व अजय शर्मा रुड़की जेल में बंद हैं। वहीं, हत्या समेत कई मामलों में कुख्यात चीनू पंडित भी जेल में बंद है। शुक्रवार को कुख्यात चीनू पंडित व मोहित, अजय शर्मा समेत ऋषिपाल की रुड़की कोर्ट में पेशी थी। बदमाशों की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर व बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कुख्यात चीनू पंडित व देवपाल राणा की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed