फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान में घुसा ट्रक, भागकर बचाई जान

दुकान में घुसा ट्रक, भागकर बचाई जान

Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसा ट्रक, भागकर बचाई जान
सुल्तानपुर। कस्बे के अली चौक पर खड़ा एक ट्रक चालक के बिना स्टार्ट होकर दुकान में जा घुसा। दुकान मालिक ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक चालक अपने लोडेड ट्रक को हरिद्वार की ओर से लेकर आ रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सुल्तानपुर के अली चौक पर पहुंचा तो उसने खाना खाने के लिए ट्रक लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पास के ढाबे में चला गया। इसी दौरान अचानक ट्रक लुढ़ककर स्टार्ट हो गया और सामने खड़ी साइकिल और बाइक को तोड़ते हुए दुकान में जा घुसा। ट्रक को अपनी ओर आता देख दुकान मालिक शकील ने भाग कर अपनी जान बचाई। आसपास के दुकानदारों के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। गनीमत रही कि उस समय अली चौक पर भीड़ नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed