{"_id":"5ccddbcbbdec22075f577634","slug":"131556995019-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर अनुसूचित छात्रों के उत्पीड़न का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षक पर अनुसूचित छात्रों के उत्पीड़न का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
इमलीखेड़ा गांव स्थित राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के 12वीं के अनुसूचित जाति छात्रों ने क्लास टीचर पर जबरन नाम काटने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। छात्रों ने शिक्षक पर अभिभावकों से भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए क्लास टीचर को हटाने की मांग की। आननफानन में प्रधानाचार्य ने शिक्षक को क्लास टीचर के पद से हटा दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए।
कलियर क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा में राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज है। शनिवार को अनुसूचित जाति छात्रों ने क्लास टीचर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि वे अप्रैल में स्कूल से अनुपस्थित थे, जिसे लेकर कॉलेज से उनका नाम काट दिया था। कॉलेज की ओर से नाम जोड़ने पर मेडिकल और शुल्क मांगा गया। इस पर उन्होंने कॉलेज में मेडिकल व शुल्क जमा कर दिया था। आरोप है कि क्लास टीचर ने नाम जोड़ने से इनकार करते हुए उन्हें कॉलेज से बाहर करने की बात कही। आरोप है कि क्लास टीचर ने उनके अभिभावकों के साथ भी अभद्रता की। साथ ही दोबारा प्रवेश लेने से इनकार करते हुए उन्हें भगा दिया। कॉलेज में छात्रों को हंगामा करते देख प्रधानाचार्य सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र क्लास टीचर को हटाने की मांग पर अड़ गए। विवाद बढ़ता देख प्रधानाध्यापक ने शिक्षक को क्लास टीचर के पद से हटा दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए। उधर, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने बताया कि छात्रों के शिक्षक पर उत्पीड़न के आरोप निराधार हैं। फिलहाल शिक्षक को क्लास टीचर के पद से हटा दिया गया है। साथ ही जिन छात्रों के नाम काटे गए हैं, उन सभी को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद मामले का निपटारा हो चुका है।