{"_id":"5c290847bdec2256d5718811","slug":"131546192967-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की चपेट में आकर बुजुर्ग झुलसा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन की चपेट में आकर बुजुर्ग झुलसा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
कस्बे की न्यू शिवपुरी कालोनी निवासी एक बुजुर्ग बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मोहल्ले के लोगों ने उसे गंभीर हालत में कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया।
लक्सर कस्बे के सोसायटी रोड मोहल्ला, शेखपुरी, न्यू शिवपुरी कॉलोनी के अलावा कई स्थानों पर बिजली की हाईटेंशन लाइनें आबादी के बीचो-बीच से होकर गुजर रही है। ग्रामीण कई बार इन लाइनों को शिफ्ट किए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक ग्रामीणों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को लक्सर कस्बे के न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अनूप सिंह घर की छत पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। बिजली का झटका लगने से वे बुरी तरह झुलस गए। इसी बीच मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बुजुर्ग को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ऊर्जा निगम की लापरवाही से नाराज कॉलोनी के लोग बिजलीघर पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने तत्काल बिजली की लाइन शिफ्ट किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान हंगामा करने वालों में बबलू, प्रभजीत सिंह, तीरथ पाल, चमन सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे। उधर ऊर्जा निगम के एसडीओ अंजीव कुमार राणा का कहना है कि आबादी के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उसकी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर लाइन परिवर्तित की जाएगी।