{"_id":"5b33d71b4f1c1bb16e8ba3b1","slug":"131530124059-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर पर भैंसा को पानी डूबाकर मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर पर भैंसा को पानी डूबाकर मारने का आरोप
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(रुड़की) । तुगलपुर निवासी एक किसान ने अपने नौकर पर भैंसा बुग्गी में क्षमता से अधिक रेत भरने और भैंसें को पानी में डूबाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर निवासी किसान शेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर पर जिला मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के घुमौती निवासी धर्मेंद्र बतौर नौकर है। इसके लिए धर्मेंद्र ने उनसे डेढ़ लाख रुपये पेशगी भी ली हुई है। शेर सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र पशुओं के लिए खेत से चारा लाने का बहाना कर रोजाना उनकी बुग्गी ले जाता था और गंगा से रोज चोरी से कुछ रेत-बजरी निकालकर खनन कारोबारियों को बेच रहा था। उसने कई बार धर्मेंद्र को गंगा से रेत निकालने से मना भी किया था। पांच जून को भी वह खेत से घास लाने की बात कहकर भैंसा बुग्गी ले गया था। बुग्गी में क्षमता से ज्यादा रेत भरने पर भैंसा पानी में गिर गया और मौत हो गई। थाना प्रभारी रुकम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।