फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कटान के लिए ले जाई जा रही तीन बछड़ियां बरामद

कटान के लिए ले जाई जा रही तीन बछड़ियां बरामद

Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कटान के लिए ले जाई जा रही तीन बछड़ियां बरामद
लक्सर। पिकअप में लादकर काटने के लिए ले जा रहे तीन गोवंश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर चौकी पुलिस को मंगलवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग एक बोलेरो पिकप गाड़ी में गोवंश लादकर काटने के लिए ले जा रहे है। चौकी प्रभारी एनके बचकोटि तत्काल पुलिस टीम के साथ लक्सर-सुल्तानपुर मार्ग पर पहुंचे औश्र गाड़ी रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी चालक भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी में तीन गोवंश बरामद किया। पुलिस के अनुसार चालक कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने तीनों गोवंश क्षेत्र के ही तिलकपुरी गांव से खरीदा था तथा वह उन्हें मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर भगवानपुर गांव में ले जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी प्रभारी एनके बचकोटि की तहरीर पर आरोपी प्रवीण पुत्र रमेश निवासी तुगलपुर थाना खानपुर के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांस और उपकरण बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमला करने वालों पर मुकदमा
लक्सर। सुल्तानपुर में गौकशी की सूचना पर दबिश देने पहुुंची पुलिस पर हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने सोमवार को अंसारी मोहल्ले में आरिफ पुत्र सोनू उर्फ शब्बीर के मकान में गौकशी की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान लगभग सवा दो कुंतल मांस और काटने के उपकरणों के साथ आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच आरिफ के परिवारों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें पुलिसकर्मी प्रमोद घायल भी हो गया था। इसके बाद आरोपी आरिफ को छुड़ाकर भाग गए थे। पुलिस ने घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया था। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपी आरिफ, उसके भाई मुन्ना, नासिर और बहन गौरी, इमराना व फिरोजा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने तथा गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद किए गए मांस का राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच कराने के बाद मांस दफना दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गौकशी का खुलासा करने पर विधायक ने सराहा
लक्सर। सुल्तानपुर में सोमवार को गौकशी का खुलासा होने पर लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस की प्रशंसा की है। इतना ही नहीं उन्होंने सुल्तानपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की भी बात कही है।

सुल्तानपुर चौकी पुलिस को सोमवार को जानकारी मिली थी कि इलाके एक मकान में गौकशी कर मांस की बिक्री की जा रही है। हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर मौके से मांस और उपकरण भी बरामद किए थे। सुल्तानपुर चौकी पुलिस के इस कार्य को लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने सराहा। साथ ही उन्होंने लक्सर में पत्रकारों को बताया सुल्तानपुर में कई दिन से गौकशी की सूचना मिल रही थी। उन्होंने मामले की जानकारी सुल्तानपुर पुलिस को दी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही चेतावनी दी की गौकशी करनेवालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed