{"_id":"5ace58d64f1c1b613e8b4b0c","slug":"131523472598-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़ा, नकदी सामान साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर तोड़ा, नकदी सामान साफ
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नारसन। कस्बे के बालाजी कांट्रैक्टर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने पांच हजार की नगदी और लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
बालाजी कांट्रैक्टर के मालिक धीरेंद्र कुमार ने नारसन चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसकी खेड़ाजट गांव में झबरेड़ा रोड पर दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ऊपर से शटर तोड़कर गल्ले में रखे पांच हजार रुपये और दुकान में रखे समान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक को चोरी का पता तब चला जब बुधवार को सुबह वह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा । शटर फटा हुआ देख कर उसके होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। चौकी प्रभारी मदन मोहन भट्ट का कहना है कि चोरों को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा