फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। मेरठ निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया है। रुड़की की एक कंपनी में काम करने वाली यूपी के सुल्तानपुर निवासी युवती की मुलाकात उसकी सहेली ने युवक से कराई थी। युवक के शादी से इंकार करने पर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है।

यूपी के जिला सुल्तानपुर निवासी एक युवती का परिवार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहकर मजदूरी करता है। परिवार की युवती रुड़की स्थित एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। इस दौरान उसकी सहेली ने उसका परिचय अपने परिचित मेरठ निवासी युवक से कराई थी। आरोप है कि युवक ने पहली ही मुलाकात में युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस पर युवती उससे शादी करने के लिए राजी हो गई। आरोप है कि युवक उसे शादी की बात कहकर मेरठ अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवक ने उससे शादी नहीं की। शादी से इंकार करने पर युवती रुड़की वापस आ गई। उसने इसकी जानकारी अपनी सहेली को दी, लेकिन सहेली ने भी इस मामले में पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद युवती ने मंगलवार अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उधर, पुलिस का कहना है कि युवती ने युवक से शादी की थी। अब किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed