फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मंदिर में लिए सात फेरे, परिजन युवती को घर से उठा ले गए

मंदिर में लिए सात फेरे, परिजन युवती को घर से उठा ले गए

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में लिए सात फेरे, परिजन युवती को घर से उठा ले गए
लक्सर। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपने ही गांव की दूसरी बिरादरी की एक युवती से मंदिर में सात फेरे ले लिए। इसकी भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो वह सीधे युवक के घर पहुंचे और युवती को जबरन अपने घर ले आए। प्रेमी ने युवती के परिजनों पर पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का अपने ही गांव की दूसरी बिरादरी की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने इनके ऊपर पहरा लगा दिया। इससे युगल परेशान हो गया। प्रेमिका से शादी करने की मांग को कई दिन पहले प्रेमी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया था। उसने युवती के साथ शादी न करने पर टावर से कूदकर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे युवक को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतार दिया था। बृहस्पतिवार रात युगल मौका पाकर घर से भाग निकला और कस्बे के एक एक मंदिर में सात फेरे ले लिए। इसके बाद युवक, युवती को लेकर अपने घर चला आया। युवती की परिजनों को जैसे ही पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है तो वह भड़क गए। सूचना पर बिरादरी के लोग एकत्रित हुए। परिजनों के साथ युवक के घर पहुंचे बिरादरी के लोग युवती को जबरन उठाकर अपने घर ले आए। शुक्रवार देर शाम युवक अपने परिजनों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचा और युवती के परिजनों पर अपनी और पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed