फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से लाखों की धोखाधड़ी

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से लाखों की धोखाधड़ी

Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से लाखों की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में ठगों ने अस्पताल कर्मचारी समेत तीन लोगों से लाखों की ठगी कर ली। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। तीनों मामले में पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने जांच के लिए तीनों मामले साइबर सेल हरिद्वार भेज दिए हैं।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी गौरव कुमार सिविल अस्पताल में कर्मचारी हैं। कुछ दिन पूर्व गौरव ने ओएलएक्स पर एक कार देखी थी। कार बेचने वाले ने कार की फोटो, अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी डाला था। गौरव ने मोबाइल नंबर पर कॉल कर कार खरीदने के संबंध में बात की। इस पर उसने खुद को जयपुर का बताया। दोनों के बीच कार का सौदा तय हो गया। कार बेचने वाले ने कार दो दिन के अंदर गौरव के पते पर भेजने की बात कहकर खाते में रकम डालने को कहा। उसकी बातों में आकर गौरव ने खाते में 26,849 रुपये डाल दिए। दो दिन बाद कार नहीं पहुंचने पर गौरव ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। कई बार कॉल करने के बाद भी नंबर बंद मिला। गौरव को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर, रामपुर गांव निवासी मोहसिन ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और उनका एटीएम बंद होने की बात कही। एटीएम चालू कराने के लिए एटीएम कार्ड का पिन कोड समेत अन्य जानकारी मांगी। उसकी बातों में आकर मोहसिन ने बैंक संबंधी पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग स्थानों से 98,795 रुपये निकालने के कई मैसेज मोबाइल पर आए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकाले जाने पर मोहसिन ने बैंक पहुंचकर एटीएम ब्लॉक कराया और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, शास्त्रीनगर निवासी संतन सिंह बिष्ट ने बताया कि एक नंबर से उनके पास कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने उनकी लॉटरी निकलने की बात कही। साथ ही लॉटरी की रकम लेने के लिए खाते में 61,940 रुपये डालने की बात कही। उसकी बातों में आकर संतन सिंह ने पूरी रकम डाली दी। इसके बाद उन्होंने उक्त नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। इसके बाद संतन सिंह ने भी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तीनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed