फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। साथ ही दहेज में कार व दो लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सती निवासी बुशरा पुत्री जावेद की शादी नौ नवंबर 2016 में मोहम्मद असद निवासी ताजगंज, कटरा जिला आगरा यूपी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। साथ ही मायके से दहेज में कार व दो लाख की नकदी लाने का दबाव बनाने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए उसका लगातार उत्पीड़न करते रहे। साथ ही दहेज न मिलने पर मारपीट करने लगे। इस बीच महिला अपने मायके आकर रहने लगी। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला महिला हेल्प लाइन भेज दिया। यहां दोनों की काउंसिलिंग हुई, लेकिन दोनों में सुलह नहीं हो पाई। शनिवार को महिला हेल्प लाइन से मामला सिविल लाइंस कोतवाली भेजा गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति असद समेत जमीला, नौशाद, फरीदा, शहनाज, राना, सोना, शबाना और शमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed