फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अवैध शराब से टल्ली हो रहा शहर!

अवैध शराब से टल्ली हो रहा शहर!

Sat, 21 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब से टल्ली हो रहा शहर!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। नियम-कानून ताक पर रखकर रुड़की व देहात क्षेत्र में होटलों व ढाबों में अवैध रूप से दूसरे प्रदेशों की शराब परोसी जा रही है। बावजूद इसके आबकारी विभाग इस ओर कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
रुड़की व आसपास के होटल व ढाबे शाम ढलते ही मयखानों में तब्दील हो जाते हैं। अवैध तरीके से होटलों व ढाबों पर खुलेआम देर रात तक शराब की महफिल चलती है। खास बात यह है कि यहां दूसरे प्रदेशों की शराब खरीदने के साथ ही पीने की व्यवस्था मुहैया कराई जाती है। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के अधिकतर बीयर बार अवैध रूप से चोरी- छिपे हरियाणा व अन्य प्रदेशों की शराब उत्तराखंड प्रदेश की अंग्रेजी मार्का शराब के नाम से परोस रहे हैं।
विज्ञापन


बीयर बार में बड़ा खेल
हरियाणा की शराब का बीयर बार में बड़ा खेल चल रहा है। दरअसल, अधिकतर बीयर बार में बोतल से हरियाणा मार्का शराब का रैपर चेंज कर उत्तराखंड मार्का शराब का रैपर लगा दिया जाता है। जिसके बाद धड़ल्ले से बीयर बार में अवैध शराब परोसी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर में हुआ था खुलासा
करीब एक माह पहले रामनगर क्षेत्र स्थित एक बार से गंगनहर पुलिस ने हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी। इतना ही नहीं शराब की बोतल पर उत्तराखंड मार्का लगाने वाले उपकरण भी बरामद किए थे।


यहां बिकती है अवैध शराब
ढंडेरा के रेलवे फाटक, बस अड्डे, रुड़की टाकीज, नारसन, भगवानपुर, मंगलौर, लंढौरा, लक्सर, कलियर।

कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में आबकारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि अगर किसी भी बार में हरियाणा या पंजाब की शराब परोसने की जानकारी मिलती है, तो उसको खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed