{"_id":"5b1ffba34f1c1b624d8b5e30","slug":"11528822691-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थति में युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थति में युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो खिलाफ मुकदमा
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। ढाई माह पहले महाराजपुर खुर्द गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही जांच शुरू कर दी है।
महाराजपुर खुर्द गांव निवासी जयपाल का 22 वर्षीय पुत्र सोनू 23 मार्च को बाइक से बाहर जाने के लिए निकला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। 28 मार्च को सोनू का शव गंगदासपुर गांव के निकट रेलवे लाइन के पास मिला था। जबकि पास में ही गेहूं के खेत में सोनू की बाइक मिली थी। पुलिस ने उसकी मौत का कारण नशे की हालत में गड्ढे में गिरना मानकर मामला निपटा दिया था। बाद में सोनू के भाई अनिल कुमार ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही सुशील पुत्र चंद्रपाल और वीर सिंह पुत्र धर्मपाल पर आरोप लगाया था की घटना के दिन वह दोनों उसके भाई सोनू को अपने साथ लेकर गए थे। शाम को दोनों घर लौट आए थे, लेकिन उनका भाई नहीं लौटा। अनिल का आरोप है कि शिकायत की जानकारी वीर सिंह व सुशील को लग गई थी। इस पर उन दोनों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। कोर्ट ने उसके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए वीर सिंह व सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया की कोर्ट के आदेश पर सुशील पुत्र चंद्रपाल व वीर सिंह पुत्र धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।