फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवती के अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग को हंगामा

युवती के अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग को हंगामा

Wed, 16 May 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग को हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
रविवार क्षेत्र के मोहनपुरा गांव से लापता युवती के मामले में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस का कहना था कि मोबाइल की डिटेल के आधार पर युवती के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बुधवार देर रात विहिप के जिला महामंत्री शिव प्रसाद त्यागी, बजरंग दल के जिला संयोजक डा. रणवीर नागर, नितिन शर्मा, देवेंद्र पाल, गोरक्षा दल के प्रदेश संयोजक एवं पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा एवं विनोद त्यागी आदि लापता युवती के परिजनों को साथ लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे। यहां इन्होंने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान परिजनों का कहना था कि पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। इस बाबत कोतवाल साधना त्यागी ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही युवती की बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


नाबालिग किशोरी लापता
रुड़की।
क्षेत्र के एक मोहल्ले में विधवा महिला की नाबालिग बेटी सोमवार से लापता है। नाबालिग के परिजनों ने पड़ोस के एक ही युवक पर नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली पहुंची नाबालिग की मां और पड़ोस के लोगों ने बताया कि नाबालिग को पड़ोस का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। आरोपी युवक के भाई ने भी नाबालिग को भगाने में मदद की है। उधर, पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed