फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर घर में चौकी

पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर घर में चौकी

Thu, 09 May 2019 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर घर में चौकी
लक्सर। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और गहने उड़ा दिए। घर के लोग देहरादून एक शादी समारोह में गए थे। घर पहुंचने पर जानकारी होने के बाद मकान मालिक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

लोको मोहल्ला निवासी ऊषा देवी का मकान लक्सर कस्बा पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। ऊषा के मुताबिक, वह एक सप्ताह पहले देहरादून स्थित अपनी ननद के घर शादी समारोह में शामिल होने गईं थीं। इधर, मंगलवार रात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। ऊषा का कहना है कि चोर उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होकर अलमारी में रखे करीब तीन लाख के गहने और लगभग एक लाख रुपये उड़ा दिए। ऊषा ने बताया कि उनके संदूक और सूटकेस में रखे कपड़े आदि भी चोरी के कर लिए। मकान का ताला टूटा देखकर उसके पड़ोसी सुरेंद्र ने ऊषा को सूचना दी। ऊषा ने कस्बा चौकी पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed