{"_id":"5ca3adacbdec2256d212af66","slug":"111554230700-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन मामले में तीन ट्रैक्टर और दो बाइक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन मामले में तीन ट्रैक्टर और दो बाइक सीज
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
अवैध खनन की शिकायत पर लक्सर पुलिस ने सोमवार की रात बाणगंगा नदी क्षेत्र में छापेमारी की। लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही खनन माफिया जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने खनन माफियाओं की दो बाइकें भी सीज की हैं।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर, अलावलपुर, निहंदपुर, टांडा महतौली, टांडा मजादा, जसपुर रणजीतपुर, बालावाली, रायसी, खानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। सोमवार की रात में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग बाणगंगा नदी पश्चिम मुहानी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही खनन माफिया जंगल के रास्ते फरार हो गए। शक होने पर दो लोगों से पूछताछ की तो वे अपनी बाइक रास्ते में गिराकर जंगल के रास्ते भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने दोनों की बाइकों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। साथ ही दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी सीज किया गया है। वहीं, एक ट्रैक्टर ट्राली का चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि तीनों टैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है।