फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एक मकान से पकड़ी अंग्रेजी शराब की खेप

एक मकान से पकड़ी अंग्रेजी शराब की खेप

Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
एक मकान से पकड़ी अंग्रेजी शराब की खेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस सतर्क है। शराब और बड़ी रकम पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामनगर स्थित एक मकान पर छापेमारी की और अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी। पुलिस ने मकान से शराब बेचने वाले हरियाणा के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर स्थित एक मकान में शराब की बड़ी खेप रखी है। सूचना पर एसएसआई रणजीत सिंह तोमर, एसआई संजीव ममगाईं समेत सुमंत कुमार ने मकान में छापेमारी की। एक कमरे में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की और एक शख्स को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर शराब कब्जे में लेकर पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शराब के साथ पकड़ा गए व्यक्ति ने अपना नाम और पता धर्मवीर सिंह पुत्र जी. सिंह निवासी बथाना अलैवा, जिला जींद (हरियाणा) बताया है। मकान से अंग्रेजी शराब की 27 पेटियां बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि शराब की बाबत वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मकान मालिक ऋषिकेश में रहता है और उसे धर्मवीर को मकान किराए पर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने ली जानकारी
शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट भी गंगनहर कोतवाली पहुंचे और शराब के साथ पकड़े गए धर्मवीर सिंह से पूछताछ की। सीओ ने निर्देश दिए कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed