फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   इलाज कराने के बजाय घायल को खेत में फेंका, मौत

इलाज कराने के बजाय घायल को खेत में फेंका, मौत

Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
इलाज कराने के बजाय घायल को खेत में फेंका, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

महाराजपुर कलां के पास टेंपो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज कराने की बात कहते हुए टेंपो चालक घायल युवक को अपने साथ ले गया और जंगल में फेंककर फरार हो गया, जहां इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी बंटी उर्फ मांगेराम (19) पुत्र संजय सैनी शुक्रवार दोपहर किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर रायसी के लिए निकला था। जैसे ही वह महाराजपुर कलां गांव के सत्संग भवन के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब घायल को अस्पताल पहुंचाने की बात कही तो टेंपो चालक विकास पुत्र शेर सिंह निवासी रुहालकी थाना खानपुर ने घायल को इलाज कराने की बात कहते हुए अपने टेंपो में लिटा लिया। इसके बाद उसे लेकर रायसी की ओर चला गया। पुलिस के अनुसार, टेंपो चालक ने घायल बंटी को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय खानपुर के मिर्जापुर गांव के निकट स्थित गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गया था। इलाज नहीं मिलने के कारण बंटी की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम मिर्जापुर और पूरनपुर के ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बंटी के पिता संजय की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed