फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रोडवेज बस के अचानक ब्रेक जाम, दो यात्री घायल

रोडवेज बस के अचानक ब्रेक जाम, दो यात्री घायल

Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस के अचानक ब्रेक जाम, दो यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रुड़की से दिल्ली जा रही रुड़की डिपो की बस के अचानक ब्रेक जाम हो गए। बस तेज झटके के साथ रुकी तो दो यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके बाद अन्य यात्रियों को हरिद्वार डिपो की बस से दिल्ली रवाना किया गया। घटना के बाद यात्रियों में भारी रोष था। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी मामले की पड़ताल में लग गए। घटना का दूसरा पहलू यह है कि चालक ने एक दिन पहले ही बस के ब्रेक जाम होने की शिकायत वर्कशॉप में की थी। शिकायत दूर करने के बजाए चालक को बस ऐसे ही दे दी।
रविवार सुबह रुड़की डिपो की बस संख्या यूके07पीए-2143 दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में 28 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस गुरुकुल नारसन के पास पहुंची तो ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक जाम हो गए और तेज झटके साथ रुक गई। ऐेसे में बस में बैठे यात्री अपने अपनी सीटों से मुंह के बल उछल पड़े। इससे से दो यात्रियों (एक महिला और बच्चे ) का मुंह सीट के पीछे लगे डंडे पर लग गया और दोनों लहुलुहान हो गए। यात्रियों को नजदीकी के ही एक निजी क्लीनिक पर उपचार दिलाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सभी यात्रियों को हरिद्वार डिपो की बस से दिल्ली भेजा गया। बस के ब्रेक जाम होने से ड्राइवर ने डिपो में एसएसआई और फोरमैन को जानकारी दी, उसके बाद बस को वापस डिपो में बुलाया गया। घटना के बाद यात्रियों में भारी रोष है। घटना के बाद बस चालक ने बताया कि उसने एक दिन पहले ही बस वर्कशॉप में खड़ी कर दी थी। साथ ही लिखित में बस के ब्रेक जाम होने की शिकायत भी की थी। वर्कशॉप से उसे ब्रेक ठीक किए बिना ही बस दे दी गई है। ऐसे में वर्कशॉप से चंद किमी दूर ही बस के ब्रेक जाम होने से वर्कशॉप की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

एजेंसी मैकेनिकों के भरोसे है बसों की मरम्मत
रोडवेज वर्कशॉप में एजेंसी (आउसोर्स) कर्मियों के भरोसे ही बसों की मरम्मत की जा रही है, जिस दिन एजेंसी कर्मी अवकाश पर होते हैं उस दिन बसों की मरम्मत का काम प्रभावित होता है। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फोरमैनों के वर्कशॉप में लगातार न बैठने से भी बसों की मरम्मत का काम प्रभावित होता है। वर्कशाप से फोरमैन अधिकांश समय सीट से गायब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में ठीक नहीं हुआ कमानी का पट्टा
बस सख्या यूके 07पीए-1207 की कमानी का पट्टा टूटने के बाद ड्राइवर ने बस को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया था, लेकिन दो दिन बाद भी कमानी का पट्टा ठीक नहीं किया जा सका।
गलती फोरमैनों की, भुगत रहे चालक
रोडवेज के फोरमैन बस में तकनीकी खराबी आने की वजह चालकों को मानते हैं। जबकि वर्कशॉप से ही बसों में संतोषजनक काम नहीं हो पाता है। वहीं रोडवेज मुख्यालय से भी बसों के पार्ट्स की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता न होने से भी स्थिति बदतर हो रही है।
रोडवेज बसों पर नहीं लगी फॉग लाइट
सर्दियां शुरू हुए काफी दिन बीत चुके हैं। रात के समय कोहरा भी आने लगा है। बावजूद इसके डिपो की रोडवेज बसों पर फॉग लाइट नहीं लग पाई है, जिससे हरदम दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। डिपो की 30 बसों में से दो बसों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश बसों पर फॉग लाइट नहीं हैं। जबकि फोरमैन मुख्यालयों को डिमांड भेजे जाने की बात कर चुके हैं।
रबर चढ़े टायर लगाकर चल रही बसें
रुड़की। डिपो में बसों के टायरों पर रबर चढ़ाकर काम चलाऊ बनाया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों की जान पर हरदम खतरा मंडराता रहता है। टायरों को लगाने को लेकर मुख्यालय से टायर न आनेे बातें बताई जा रही हैं। डिपो में रोडवेज बस संख्या यूके 07पीए-1207 के अगले वाले टायर पर रबड़ चढ़ी हुई मिली। बताया जा रहा है कि इस बस के अलावा कई बसों के टायरों पर रबर चढ़ रखी है। चालकों का कहना है कि रबर चढ़ी बस को देहरादून ले जाते समय हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उनका कहना है कि मोहंड की पहाड़ी पर बस के टायर का रबर निकलने का डर सताता रहता है। इसलिए सावधानी से बस को चलाना होता है।
मैने शनिवार को कासिम फोरमैन को बस के ब्रेक जाम होने की जानकारी लिखित में दी थी। डिफेक्ट रजिस्टर में भी एंट्री की। लेकिन डिफेक्ट ठीक किए बिना ही रविवार को सुबह बस को ओके स्लिप दी गई। बस के गुरुकुल नारसन के ब्रेक जाम हो गए। दो यात्री घायल हो गए। इसके लिए वर्कशॉप प्रशासन जिम्मेदार है।

- मोहम्मद, कौशर, रोडवेज बस चालक (एजेंसी)
रोडवेज बस के अचानक ब्रेक जाम होने और झटके के कारण दो यात्रियों की चोटिल होने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। जेएसएसआई और फोरमैन के जवाब तलब किया जाएगा। वर्कशॉप की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
- रामलाल पैन्यूली, एजीएम रुड़की रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed