फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने प्रिंस के कार्यालय के दस्तावेज खंगाले

पुलिस ने प्रिंस के कार्यालय के दस्तावेज खंगाले

Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्रिंस के कार्यालय के दस्तावेज खंगाले
रुड़की। सहकारी समिति में क्लर्क पद तैनात प्रिंस सैनी हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को लाठरदेवा समिति कार्यालय पहुंचकर कई दस्तावेजों को खंगाला। इसके बाद सीओ और पुलिस ने ग्रामीणों परिजनों से भी प्रिंस के बारे में जानकारी ली। हालांकि, अभी तक हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस को ऐसा कोई सुबूत नहीं मिल पाया है, जिससे हत्याकांड के राज से पर्दा उठ सके।
विज्ञापन

कलियर क्षेत्र के तेलीवाला गांव निवासी प्रिंस सैनी की सोमवार शाम बदमाशों ने लाठरदेवा बाईपास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्याकांड के संबंध में कई लोगों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सीओ चंदन सिंह बिष्ट और एसएसआई रणजीत तोमर पुलिस टीम के साथ लाठरदेवा स्थित समिति कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने यहां प्रिंस सैनी के कमरे में रखे कई दस्तावेजों को खंगाला और ग्रामीणों से भी उनके बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक पुलिस कार्यालय के दस्तावेज खंगालती रही। इसके बाद सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर मृतक के परिजनों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। पुलिस तमाम कड़ियों को जोड़कर हत्याकांड से पर्दा हटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पुलिस को ऐसी कोई कड़ी नहीं मिल रही है, जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक हत्याकांड के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की ओर से प्रयास जारी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed