फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप

शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप

Fri, 28 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

किशोरी ने पास के गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसी बीच युवक के परिवार वालों ने किसी दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी। इसके बाद युवक ने किशोरी से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बुधवार देर शाम किशोरी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पड़ोस के गांव की दूसरी बिरादरी की किशोरी के साथ से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी से वादा किया था कि बालिग होने पर वह उसके साथ शादी करेगा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच किशोरी ने युवक पर कई बार पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह उसे कुछ दिन रुकने की बात कहकर टालता रहा। इसी बीच युवक के परिवारवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर किशोरी ने युवक से शादी के बारे में पूछा तो युवक ने भी अपनी सगाई होने की बात बताई। इस पर किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवक ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने किशोरी के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि किशोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed