फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मुकदमा दर्ज

महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर। एक महिला के सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक अप्रैल को एक महिला बेड़पुर चौक पर वाहन का इंतजार कर रही थी। कुछ समय के बाद अमित नाम का एक युवक महिला को खड़ी देख उसके पास आया और उसे घर छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ मोटर साइकिल पर बैठ गई। आरोप है कि युवक महिला को जंगल में ले गया। जंगल मे मौजूद दो अन्य साथियों के साथ तीनों ने महिला से सामूहिक बलात्कार किया। महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने महिला तलाश की तलाश शुरू की। महिला कई घंटों के बाद अपने घर पहुंची। पहले तो महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में परिजनों समझाने के बाद आपबीती सुनाई। जिसके बाद मंगलवार को परिजनों ने इमलीखेड़ा चौकी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर अमित , राजकुमार और बबला के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed