फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आत्महत्या के लिए उकसाने की दी तहरीर

आत्महत्या के लिए उकसाने की दी तहरीर

Wed, 03 Apr 2019 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने की दी तहरीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

सोमवार सुबह सोलानी पार्क स्थित गंगनहर पुल पर कलियर क्षेत्र निवासी एक युवती गंगनहर में कूद गई थी। इस दौरान नहर किनारे घूम रहे लोगों ने युवती को बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन युुवती हाथ छुड़वाकर नहर में कूद गई। इस दौरान मौके पर खड़े लोगों ने पूरा मामले की वीडियो बना ली थी। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। मंगलवार को पीड़ित के परिजन कोतवाली पहुंचे। जिन्होंने गढ़मीरपुर निवासी एक युवक पर युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक के उकसाने से ही युवती ने गंगनहर में छलांग लगा कर आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed