फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   तिहाड़ जेल से कुख्यात राठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी

तिहाड़ जेल से कुख्यात राठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी

Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से कुख्यात राठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रुड़की जेल के बाहर जेलर हत्याकांड मामले बदमाश सुनील राठी की तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रुड़की रामनगर कोर्ट में पेशी हुई। वर्ष 2012 में जेलर नरेंद्र सिंह की बदमाशों ने जेल के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में राठी समेत उसके कई गुर्गों पर गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से इस मामले में रामनगर कोर्ट में सभी नामजद आरोपियों की पेशी होती है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में डिप्टी जेलर नरेंद्र सिंह खंपा की बदमाशों ने जेल के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस दौरान सुनील राठी रुड़की जेल में बंद था। जेलर हत्याकांड में सुनील राठी का नाम सामने आया था। जेलर हत्याकांड में पुलिस ने राठी समेत प्रवीण वाल्मीकि, अनुभव वशिष्ठ समेत कई बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उस दौरान सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से जेलर हत्याकांड में सभी बदमाशों की रुड़की स्थित रामनगर कोर्ट में पेशी होती है।
विज्ञापन

शनिवार को भी डिप्टी जेलर नरेंद्र सिंह हत्याकांड में सुनील राठी की पेशी थी। वर्तमान में राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जेलर हत्याकांड में पेशी पर न आने के लिए राठी की तरफ से सुरक्षा का हवाला दिया गया था। साथ ही बताया गया कि वह रुड़की कोर्ट में पेशी पर नहीं आ सकता है। पेशी पर आने पर उसकी सुरक्षा को खतरा है। इसके चलते राठी की तिहाड़ जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रुड़की कोर्ट में पेशी हुई। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि जेलर हत्याकांड में सुनील राठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर हत्याकांड में विक्की, हरेंद्र व खोखर की नहीं हुई पेशी
रुड़की। जेलर नरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे राठी के तीन गुर्गे विक्की, हरेंद्र और सचिन खोखर पेशी पर नहीं पहुंचे। रुड़की जेल के बाहर वर्ष 2012 में डिप्टी जेलर नरेंद्र सिंह की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कुख्यात राठी समेत विक्की, हरेंद्र और सचिन खोखर समेत आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया था। जेलर हत्याकांड मामले में शनिवार को राठी के गुर्गों विक्की, हरेंद्र और सचिन खोखर की पेशी थी। वर्तमान में तीनों ही बदमाश जमानत पर बाहर चल रहे हैं। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि पेशी को लेकर रामनगर कोर्ट में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई थी। लेकिन दोपहर बाद तीनों के न आने की सूचना पर पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed