फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर से फसल जुताने के मामले में मुकदमा दर्ज

ट्रैक्टर से फसल जुताने के मामले में मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से फसल जुताने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। दबंगों ने एक किसान के खेत में खड़ी गन्ने की फसल ट्रैक्टर से रौंद दी। इस मामले में खेत मालिक की ओर से कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लक्सर गांव निवासी सत्येंद्र उर्फ सत्यवीर पुत्र बख्तावर ने कुछ वर्ष पहले लक्सर-सुल्तानपुर मार्ग पर लगभग साढ़े चार बीघा भूमि खरीदी थी। उसका कहना है कि उसकी लगभग डेढ़ बीघा भूमि मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे है। उसने उस भूमि पर गन्ने की फसल की बुआई कर रखी है। आरोप है कि उसकी भूमि के निकट केहड़ा गांव के ग्रामीणों की भूमि थी, लेकिन कुछ वर्ष पहले उन्होंने अपनी भूमि बेच दी है। सत्येंद्र का आरोप था कि आरोपी काफी समय से उसकी भूमि कब्जाने की फिराक में लगा हुआ था। सत्येंद्र का आरोप है कि 22 जून को केहड़ा गांव के ग्रामीण ने ट्रैक्टर से उसके गन्ने की फसल रौंद दी। विरोध करने पर ग्रामीण ने उसके साथ गाली गलौज की। सत्येंद्र का आरोप है कि आरोपी ने यह भी कहा कि उसका बेटा पुलिस में है। उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि सत्येंद्र की तहरीर पर पाल सिंह पुत्र छितर सिंह निवासी केहड़ा व एक अन्य सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed