फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चैंपियन फिर विवादों में पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद कोतवाली पहुंचा मामला

चैंपियन फिर विवादों में पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद कोतवाली पहुंचा मामला

Sun, 04 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चैंपियन फिर विवादों में पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद कोतवाली पहुंचा मामला
रुड़की। खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर होली पर अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हुए विवाद को लेकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पुलिसकर्मियों केसाथ विवाद यहां तक बढ़ा कि एक दूसरे पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर लेकर पुलिस तक पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है, और विधायक ने पुलिस कर्मियों को माफ करने की बात कहकर तहरीर वापस ले ली है।
विज्ञापन

घटना एक फरवरी की रात की बताई गई है। खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर एक प्रधान आरक्षी और तीन पुलिसकर्मियों की सुरक्षा गारद तैनात रहती है, लेकिन एक फरवरी को एक सिपाही ड्यूटी पर मौजूद नहीं था, बताया गया कि चैंपियन ने जब इस बारे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछा तो आरोप है कि सिपाहियों ने उनसे अभद्रता की। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला यहां तक पहुंचा की कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खुद मंगलौर कोतवाली पहुंचे और सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दे दी। जबकि दूसरी ओर से पुलिसकर्मियों ने भी विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए चैंपियन के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पाकर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा भी मंगलौर कोतवाली पहुंचे। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। अभी जांच की जा रही है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि उन्होंने अनुशासनहीनता और अभद्रता करने वाले सिपाहियों को माफ कर दिया है, और अपनी तहरीर वापस ले ली है। अब कोई विवाद नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed