फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Created a ruckus by brandishing a pistol.

Roorkee News: ढाबे पर तमंचा लहराकर मचाया हंगामा

Fri, 02 Oct 2026 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Created a ruckus by brandishing a pistol.
रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित एक पंजाबी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे एक युवक के साथ पहले गाली-गलौज की गई, फिर मारपीट का प्रयास किया गया और आरोपियों ने कथित तौर पर तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में भगवानपुर क्षेत्र के मंडावली निवासी विशाल ने बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब 4:15 बजे वह रुड़की रोडवेज के पास स्थित पंजाबी ढाबे पर खाना खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक उसकी टेबल पर आकर बैठ गए और अपनी जूठी प्लेट उसकी मेज पर रख दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। विशाल का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर भय का माहौल बन गया। ढाबे के कुछ कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों की नोकझोंक हुई। घटना के दौरान पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से ढाबे और रोडवेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने की मांग की है। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed