{"_id":"62447ff9f3508019a50c2c91","slug":"court-gives-relief-to-lovers-roorkee-news-drn4077512157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को कोर्ट से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल को कोर्ट से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल को कोर्ट से राहत मिली है। युवती की ओर से प्रेमी के पक्ष में बयान देने से कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी है। साथ ही प्रेमी युगल हरिद्वार में जहां भी रहेगा, पुलिस उनको सुरक्षा भी देगी।
कस्बा निवासी एक प्रेमी युगल लगभग दो सप्ताह पूर्व घर से चला गया था। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने की फिराक में थी लेकिन वे स्थानीय पुलिस को चकमा देकर खुद को बालिग बताते हुए नैनीताल के मल्लीताल थाने में पेश हुए थे। नैनीताल पुलिस ने दोनों को हाईकोर्ट में पेश कर दिया था। कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश पुलिस को दिए थे। नैनीताल पुलिस ने झबरेड़ा आकर दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर उनकी सुरक्षा का आदेश भी पकड़ाया था। मंगलवार को झबरेड़ा पुलिस ने युवती को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया था। उसने प्रेमी के पक्ष में बयान देते हुए दोनों के बालिग होने का हवाला देकर साथ रहने इच्छा जताई। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। साथ ही उनको सुरक्षा भी दी गई है। थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार दोनों को साथ भेज दिया गया है।