फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Couple dies after car hits ditch

Roorkee News: कार की टक्कर से खाई में गिरे दंपती की मौत

Mon, 25 May 2026 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Couple dies after car hits ditch
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर पटरी पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। कार ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरे। आरोपी चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


जिला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के तुगलकपुर कंहेड़ा निवासी लाडा अली (36) अपनी पत्नी गुलफ्शा (28) के साथ सोमवार दोपहर बाद पिरान कलियर से बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपती कांवड़ पटरी लिब्बरहेड़ी के पास पहुंचे तो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर दपंती समेत गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी की मौत गई।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक उसे लापरवाही से चला रहा था। राहगीरों ने मामले की सूचना मंगलौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तक तब तक राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मृतक दंपती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि कार की टक्कर लगने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed