{"_id":"68c1c23f808c0d91d20c45de","slug":"couple-absconded-with-gold-chain-from-goldsmith-shop-roorkee-news-c-5-1-drn1027-785680-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सुनार की दुकान से दंपती सोने की चेन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सुनार की दुकान से दंपती सोने की चेन लेकर फरार
विज्ञापन
सुनार को आभूषण खरीदने का झांसा देकर दंपती सोने की चेन चोरी करके फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर दंपती की तलाश कर रही है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र कुंवर प्रवेज की सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। बुधवार सुबह 11:00 बजे बाइक सवार दंपती सुनार की दुकान पर पहुंचे। दंपती ने सोने के आभूषण खरीदने की बात करते हुए जेवरात देखने शुरू कर दिए। इसी दौरान सुनार एक अन्य ग्राहक को जेवरात दिखाने लगा।
मौके का फायदा उठाते हुए महिला ने करीब एक तोले की सोने की चेन चोरी कर ली और दंपती फरार हो गए। दंपती के जाने के बाद सुनार को सोने की एक चेन कम होने का अहसास हुआ। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दंपती को बाजार में काफी तलाश किया गया लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस फुटेज के आधार पर दंपती की तलाश कर रही है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।