फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Counseling Center will provide free of charge information on teen

परामर्श केंद्र पर किशोरों को मिलेगी निशुल्क जानकारी

Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

लक्सर। लक्सर सीएचसी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत  खोले गए किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का दस से 19 साल तक के किशोर लाभ उठा सकते हैं। यहां किशार पोषण, मानसिक, स्वास्थ्य, नशा व अन्य जानकारी निशुल्क हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

परामर्श केंद्र मेें एक पुरुष व एक महिला परामर्शदाता नियुक्त है। परामर्शदाता अरविंद गुप्ता व डॉली गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत दस साल से 19 साल तक के किशोर व किशोरी सीधेे सीएचसी पहुंचकर छह विषयों पर परामर्श ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो एएनएम को मास्टर ट्रेनर ने तहत ट्रेंनिग दी जा चुकी है। दोनों मास्टर ट्रेनर ललिता नायर व मिथलेश अन्य एएनएम को इसकी ट्रेनिंग दे रही है। यदि किसी किशोर को परामर्श के बाद चिकित्सकों के ट्रीटमेंट की जरूरत है तो उसे इलाज भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पहुंचकर किशोर छह बिंदुओं पर निशुल्क जानकारी ले सकते हैं। इनमें पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा, हिंसा एवं प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed