फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Councillors created a ruckus in the mayor's chamber for their demands

Roorkee News: मेयर के कक्ष में पार्षदों ने मांगों के लिए किया हंगामा

Fri, 20 Jun 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Councillors created a ruckus in the mayor's chamber for their demands
रुड़की। नगर निगम के पार्षदाें ने मांगों के लिए मेयर के कक्ष में हंगामा किया। पार्षदाें ने मेयर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही है। जिस समय निगम में तालाबंदी की गई थी, उस समय उन्हें जल्द मांगे पूरी करने का भरोसा दिया था। पार्षदों ने 15 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पार्षद पंकज सतीजा, चारू चंद्र, प्रमोद पाल, मास्टर कुलबीर सिंह, नितिन त्यागी, अमित धारीवाल, शगुन शर्मा, संजय प्रजापति आदि ने शुक्रवार को मेयर के कक्ष में पहुंचकर हंगामा किया। पार्षदों ने कहा कि अभी तक एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा शहर में जलभराव की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। जनरेटर खरीद में धांधली की जांच ठंडे बस्ते में है। वादे के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में जनता दरबार लगाकर सुनवाई करने का वादा हवाई हो गया है। बोर्ड नहीं की जा रही है। बोर्ड की विकास समिति एवं कार्यकारिणी समिति का गठन नहीं किया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह भाजपा के पार्षद होने के बावजूद मेयर के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मौजूद मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर रोष जताते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed