फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Corporation will reach every village to illuminate the houses

घरों को रोशन करने के लिए गांव-गांव पहुंचेगा निगम

Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corporation will reach every village to illuminate the houses
रुड़की। ऊर्जा निगम ग्रामीणों के घरों को रोशन करने के लिए गांव-गांव पहुंचेगा। वहीं गांव में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। इसके बाद ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान को और तेजी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रुड़की की चारों डिवीजन बिजली चोरी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी को रोकने के लिए तेजी से छापेमारी व मुकदमा दर्ज कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ ऐसे उपभोक्ता भी सामने आ रहे हैं, जिनके पास कनेक्शन नहीं है। इन उपभोक्ताओं का कहना है कि कनेक्शन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कर्मचारियों द्वारा सही जानकारी नहीं दी जाती है। इसके चलते ऊर्जा निगम ने निर्णय लिया है कि क्यों न गांव-गांव जाकर ऐसे लोगों को कनेक्शन दिए जाएं, जिनके पास कनेक्शन नहीं हैं ताकि बिजली चोरी पर लगाम लग सके। इन कैंप में घरेलू व ट्यूबवेल दोनों प्रकार के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए ऊर्जा निगम ने एक से 15 नवंबर तक अभियान चलाने का फैसला लिया है। अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। एक नवंबर से 15 नवंबर तक कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

क्या-क्या लेकर पहुंचे कैंप
-- आधार कार्ड
-- खतौनी की नकल
-- एक फोटो
-----------------------
कितना देना होगा चार्ज
- घरेलू कनेक्शन एक किलोवाट- 1000 रुपये
- घरेलू कनेक्शन दो किलोवाट- 1400 रुपये
- व्यवसायिक दो किलोवाट- 2600 रुपये
यदि किसी कनेक्शन के लिए पोल की आवश्यकता पड़ेगी, तो उसके लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
मीटर और केबल फ्री
अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इन चार्ज के साथ उपभोक्ताओं को मीटर व केबल फ्री दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed