फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Controversy over the establishment of the statue of Ambedkar,

अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद,

Fri, 14 Apr 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Fri, 14 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के गंगनोली गांव में बारात घर की भूमि पर संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की ओर से बारात घर में की जा रही तोडफ़ोड़ बंद कराई। ग्रामीण बारात घर के मरम्मत करने की बात कह रहे हैं, जिसके बाद से एहतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई हैं।


बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे दाबकी कलां गांव के प्रधान सत्यवीर की ओर से कोतवाली पुलिस व एसडीएम कौस्तुभ मिश्र को सूचना दी गई कि ग्राम पंचायत के गांव गंगनौली में अनुसूचित जाति के लोगों ने बारात घर तोड़ दिया है। वहीं बारात घर की भूमि पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी है। इसके बाद लक्सर कोतवाल नवीन चंद सेमवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीण बारात घर के कुछ हिस्से को तोड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर बारात घर को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाने की हिदायत दी। ग्रामीणों का कहना था कि बारात घर काफी जर्जर हो चुका है। वहीं 22 अप्रैल को गांव में एक बारात आनी है, जिसके चलते बारात घर ठीक करने का काम किया जा रहा था। बारात घर की भूमि पर मूर्ति लगाने की कोई मंशा नहीं थी। दिन में ग्रामीण मेहनत मजदूरी पर चले जाते हैं जिसके बाद रात में बारात घर को ठीक करने का काम किया जा रहा था। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों की ओर से बारात घर को क्षति पहुंचाई गई है, जिसके बाद वहां कुछ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed