{"_id":"66f30d95a72dc60ef70405a4","slug":"controversy-over-hoisting-moon-and-star-flag-in-tejupur-roorkee-news-c-5-1-drn1027-509737-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तेजुपुर में चांद-सितारे वाला झंडा फहराने से विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तेजुपुर में चांद-सितारे वाला झंडा फहराने से विवाद
विज्ञापन
तेजुपुर पुलिस चौकी के पास एक दुकान के बाहर चांद-सितारे वाला हरा झंडा देखकर मौके पर विवाद हो गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मौके आकर झंडा उतरवाया और दुकानदार का चालान कर दिया।
तेजुपुर पुलिस चौकी के पास एक युवक की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान के बाहर स्थित एक पेड़ पर चांद-सितारे वाला उर्दू में लिखा हुआ हरा झंडा बंधा हुआ देखा। लोगों ने उसे पाकिस्तान का झंडा समझ लिया। लोगों ने दुकानदार से उर्दू में लिखे झंडे के बारे में पूछा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर झंडे को नीचे उतरवाया। मामला बढ़ता देख पुलिस दुकानदार से पूछताछ के लिए उसको चौकी लेकर चली गई। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ के बाद उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस झंडे पर उर्दू में लिखे हुए शब्दों का हिंदी अनुवाद कर रही है। पुलिस चौकी प्रभारी डी चौहान ने बताया कि दुकानदार सोनू का चालान कर दिया गया है।