फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Continuous use of counterfeit medicines can kill

गंभीर बीमारियों की रोकथाम में काम आती है पकड़ी गई नकली दवाएं

Wed, 08 Jun 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Continuous use of counterfeit medicines can kill
क्षेत्र में छापे में पकड़ी गईं नकली दवाओं में से ज्यादातर एंटीबायोटिक हैं। इन्हें गंभीर बीमारियों और सामान्य रोगों को बढ़ने से रोकने के लिए दिए जाता है। यदि व्यक्ति लगातार नकली दवाओं का सेवन करता है तो उसकी बीमारी बढ़ने के कारण जान भी जा सकती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसटीएफ देहररदून ने रुड़की क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की थीं। इन दवाओं में ज्यादातर एंटीबायोटिक थीं। पकड़ी गई दवाओं में मेकोसेफ एलबी 200 के 99 डिब्बे, फिक्सिड एलबी 625 के 99 डिब्बे, मेकोसेफ एलबी ओ के 98 डिब्बे और मेकोपोड सीवी के 91 डिब्बे शामिल हैं। इसके अलावा पकड़े गए सामान में भारी मात्रा में बिना रेप की गई दवाएं, दवाओं में प्रयोग किया जाने वाला पाउडर, चार सिल्वर फॉयल के बंडल, 53 कट्टे कच्चा मैटेरियल 5 किलो दानेदार पीला पाउडर आदि भी बरामद किया गया था। जब इन दवाओं के बारे में चिकित्सकों से पड़ताल की गई तो पता चला कि इन दवाओं का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में होता है। सबसे ज्यादा फिक्सिड एलबी 625 दवा का इस्तेमाल होता है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि ये पकड़ी गईं सभी दवाएं एंटीबायोटिक हैं। इन्हें रोग बढ़ने से रोकने के लिए दिया जाता है। यदि मरीज नकली दवाओं का सेवन करते हैं तो रोग बढ़ने पर जीवन पर भी संकट आ जाता है।
विज्ञापन

बिल मांगे और नकली दवाओं के सेवन से बचे
सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना है कि आम व्यक्ति के लिए नकली दवाओं के पहचान का कोई तरीका नहीं है। हर व्यक्ति को दवा खरीदते समय बिल लेना चाहिए। बिलों के जरिए आने वाली दवाएं उचित स्रोत से प्राप्त होती है। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना है कि ज्यादातर देखने में आया है कि झोलाछाप डॉक्टर या ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाओं के कारोबारी संपर्क करते हैं। ऐसे में अच्छे मेडिकल स्टोर और हास्पिटल से ही दवाएं लें और बिल की डिमांड जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed